डीएवी में लाला लाजपत राय की मनी पुण्यतिथि

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 17 Nov 2025 8:53 PM

विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि मनायी गयी. विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, सुपरवाइजरी हेड मौसुमी मल्लिक, कुमार सतीश सिंह एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लाला लाजपत राय की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये. शाम्भवी ने अंग्रेजी तथा निशांत ने हिन्दी में भाषण प्रस्तुत किये. अनुष्का गुप्ता ने कविता सुनाया. बच्चों ने लाला लाजपत राय की जीवनी से जुड़े पोस्टर में बनाये. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने छात्रों को लाला लाजपत राय के देशभक्ति, साहस और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेने की सलाह दी और उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि हमें उनकी देशभक्ति, त्याग, निर्भीक नेतृत्व और स्वराज्य के लिए याद करना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में अंगद कुमार मिश्रा, रोबिन देव प्रसाद वर्मा, निधि अंबष्टा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola