कोडरमा के नये एसडीपीओ ने पदभार ग्रहण किया

एसडीपीओ श्री केसरी इसके पूर्व रांची में यातायात डीएसपी के पद पर कार्यरत थे.
कोडरमा बाजार. कोडरमा के नये एसडीपीओ के रूप में प्रमोद कुमार केसरी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. एसडीपीओ श्री केसरी इसके पूर्व रांची में यातायात डीएसपी के पद पर कार्यरत थे. कोडरमा के निवर्तमान एसडीपीओ अनिल सिंह का स्थानांतरण जैप 7 हजारीबाग में हुआ है. पदभार ग्रहण करने के उपरांत नये एसडीपीओ श्री केसरी ने कहा कि सबसे पहले कोडरमा जिले में बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है. उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाये जायेंगे, इसमें आमलोगों का सहयोग जरूरी है. कोडरमा की जनता के लिए मेरा मोबाइल 24 घंटे खुला रहेगा, विधि व्यवस्था से संबंधित मामलों को लेकर सहयोग ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










