कोडरमा के डीएवी स्कूल में मॉनसून डे सेलिब्रेशन, मोर-मेंढक की वेशभूषा में बच्चों ने मोहा मन
कार्यक्रम में शामिल बच्चे व अन्य. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल में मॉनसून डे सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ। बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में रैंप वॉक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया।
कोडरमा: गुमो के डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों के लिए मॉनसून डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से मौसम की खूबसूरती को जीवंत कर दिया.
कार्यक्रम में बच्चे मोर, घोंघा, बारिश की बूंद, बादल, बिजली, मशरूम, मेंढक और इंद्रधनुष आदि के आकर्षक परिधानों में नजर आये. अम्ब्रेला डांस, रेनड्रॉप एक्टिविटी, रेन डे सॉन्ग और रंगारंग रैंप वॉक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे. रैंप वॉक के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी का ध्यान आकर्षित किया.
बच्चों ने झूले का भी आनंद लिया. वहीं, मॉनसून सेल्फी कॉर्नर बच्चों के लिए खास आकर्षण रहा. दूसरी ओर कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्वतंत्रता दिवस क्राफ्ट मेकिंग गतिविधि आयोजित की गयी.
शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में कोमल कुमारी, शिल्पी गुप्ता, शुभम कुमारी, प्राची कुमारी, पवन कुमार, विदिशा, सृष्टि कुमारी आदि का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










