झुमरीतिलैया: काली मंदिर का 18वां वर्षिकोत्सव धूमधाम से मना, भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन

मौके पर पुजारी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के पानी टंकी रोड स्थित काली मंदिर का 18वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महाभंडारा और भव्य जागरण का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: स्थानीय पानी टंकी रोड स्थित सार्वजनिक मुक्तिधाम श्मशान काली मंदिर का 18वां वार्षिकोत्सव बुधवार को श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर मुख्य पुजारी विजय उपाध्याय, संचालक अजय उपाध्याय एवं परमानंद घोष के द्वारा सुबह माता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई.

इस अवसर पर मंदिर को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था, साथ ही लाइटिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी. वहीं दोपहर में महाभंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो भक्तों ने महाप्रसाद के भोग का आनंद उठाया.

मौके पर राजा चौरसिया एवं ग्रुप के द्वारा भव्य जागरण प्रस्तुत किया गया. इसमें कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया गया, जिस पर श्रद्धालु भक्त झूमते रहे. मौके पर प्रमोद कुमार उर्फ विनोद दीवाना, वार्ड पार्षद गंदौरी रजक, मनु सोनकर सहित कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola