प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा कल

Published by : VIKASH NATH Updated At : 18 May 2025 10:45 PM

विज्ञापन

शहर के तारा टांड़ बाईपास रोड स्थित नवनिर्मित श्री श्री 1008 शिव परिवार एवं राम दरबार हनुमान प्राण प्रतिष्ठात्मक सप्त दिवसीय महायज्ञ 19 मई से 25 मई चलेगा

विज्ञापन

18कोडपी5 रांची पटना रोड तारा टांड़ स्थित नव निर्मित पंचदेव हनुमान मंदिर. प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. शहर के तारा टांड़ बाईपास रोड स्थित नवनिर्मित श्री श्री 1008 शिव परिवार एवं राम दरबार हनुमान प्राण प्रतिष्ठात्मक सप्त दिवसीय महायज्ञ 19 मई से 25 मई चलेगा. 20 मई को कलश यात्रा का उदघाटन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज करेंगे. यज्ञ में 19 मई को मंगल पाठ, पंचांग पूजन, नवग्रह प्रवेश एवं संकल्प, आरती, 20 को कलश यात्रा, अभिषेक, अर्चन, आरती, 21 से 22 मई को वेदपाठ, देवी-देवताओं का आह्वान, अनुष्ठान, हवन, 23 को हनुमान प्राण प्रतिष्ठा, संध्या आरती, 24 को हवन, पूर्णाहुति, भंडारा, 25 को कलश विसर्जन, संत सत्संग, आरती होगा. मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष शिवशंकर उर्फ शंभू वर्मा, महामंत्री सुरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष राजू रवानी ने मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अंतर्गत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक दिन का कार्यक्रम सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा. 23 मई से सभी भक्तों के लिए नि:शुल्क भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य प्रवचनकर्ता के रूप में अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश से प्रज्ञा शुक्ला होंगे. वहीं कथा वाचक के रूप में आचार्य वसंत शास्त्री से लोग कथा रस का आनंद लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola