कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में जुटे प्रांतीय प्रधानाचार्य, योजनाओं को आगे बढ़ाने पर मंथन

बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य. | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया के कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई, जिसमें विद्या भारती की योजनाओं पर चर्चा की गई।
झुमरीतिलैया: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर तिलैया में दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्यो की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय मंत्री रामावतार नारसरिया, प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, विद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह एवं प्राचार्य आनंद मोहन मुख्य रूप से मौजूद थे.
आगंतुक अतिथियों एवं अधिकारियों का परिचय सह अभिनंदन स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन के द्वारा किया गया. स्वागत गीत विद्यालय की छात्रा पंखुड़ी व शिवानी ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने कहा कि विद्या विकास समिति झारखंड के प्रधानाचार्य की यह बैठक विद्या भारती योजना को आगे तक ले जाने के उद्देश्य से आयोजित है.
हमारे प्रधानाचार्य बंधु भगिनी विद्या भारती के प्रति समर्पित है और उन्ही का समर्पण आज मंजिल को यहां तक लाया है. अभी विश्राम नहीं करना और आगे बढ़ते जाना है. संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा कि मेरी दृष्टि से कोई भी विद्यालय न तो बड़ा है और न ही छोटा है, क्योंकि सब का उद्देश्य एक समान है और सभी एक ही उद्देश्य को पाने के लिए प्रयास रत है.
क्षेत्रीय मंत्री रामावतार नारसरिया ने कहा कि इस दो दिवसीय बैठक में आपको जो भी पाथेय मिलेगा वह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. अतः हम सब मिलकर अपनी योजना को मूर्त रूप देने के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़े.
नारायण सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानाचार्य जहां भी हैं सेवा और समर्पण के भाव से लगे हैं और आगे भी लगे रहेंगे यह मेरा विश्वास है. मौके पर विद्या विकास समिति के पूर्णकालिक अखिलेश कुमार, नीरज लाल, ब्रजेश कुमार सिंह, विवेक नयन पांडेय, ओमप्रकाश सिन्हा, रमेश कुमार, सुरेश मंडल और ब्रेन टुडू आदि मौजूद थे.
वहीं प्रांतीय कार्यालय के प्रमुख व प्रांत की वार्षिकी पत्रिका उत्सर्ग के संपादक मनोज कुमार भारद्वाज ने विद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के सचित्र वर्णन की भूरि भूरि प्रशंसा की. संचालन तुलसी प्रसाद ठाकुर ने किया. आभार ज्ञापन हजारीबाग विभाग के विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह ने किया.
मौके पर प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष द्वय अशोक राय, अरविंद चौधरी, सचिव अनुराग सिंह, समिति के सदस्य कुंज बिहारी त्रिवेदी, विजय यादव, मुंशी यादव, पंकज सिंह, मिनी हिसारिया, डॉ मिनाक्षी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सेठ साहू, विजय नारायण आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










