ePaper

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए साझा प्रयास जरूरी: अध्यक्ष

Updated at : 12 May 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए साझा प्रयास जरूरी: अध्यक्ष

भारत विकास परिषद कोडरमा की बैठक

विज्ञापन

: भारत विकास परिषद कोडरमा की बैठक झुमरीतिलैया. भारत विकास परिषद कोडरमा की बैठक रविवार की संध्या ब्लॉक परिसर में हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने की. बैठक में पर्यावरण संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, परिषद के स्थापना दिवस, अहिल्याबाई की 300वी जयंती मनाने एवं अधिक से अधिक नये सदस्य बनाने आदि पर चर्चा की गयी. बैठक में पांच जून को पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही वैसी जगह को चिह्नित करने का निर्णय लिया गया, जहां पर पौधरोपण किया जा सके और उसके बड़ा होने तक देखभाल की जा सके. इसके लिये एक टीम बनायी गयी, जिसमें पर्यावरण संयोजक अजय अग्रवाल, सिटी मैनेजर हिमांशु कुमार, संपर्क प्रमुख दिलीप सिंह के अलावा परिषद के अध्यक्ष एवं सचिव को रखा गया. वहीं पांच जून को पौधरोपण करने के लिए बचपन प्ले स्कूल हसनाबाद एवं क्लोरोफिल स्कूल महाराणा प्रताप चौक प्रांगण का चयन किया गया. इसके अलावा अड्डी बांग्ला दुर्गा मंडप प्रांगण, ब्लॉक स्थित तालाब परिसर, विश्राम बाग एवं अन्य जगहों का चयन किया गया, जहां पौधरोपण किया जा सके. मौके पर अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि सभी के सहयोग से भी पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है. इसके अलावा बैठक में प्लास्टिक नहीं जलाने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर नगर प्रशासन के साथ मिल कर लोगों को जागरूक करने का भी निर्णय लिया गया. संचालन सचिव विमल कुमार पचिसिया ने किया. मौके पर सुरेश जैन, मधुसूदन दारूका, नारायण सिंह, कुंज बिहारी त्रिवेदी, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, गोपाल कुमार गुतुल, धर्मेंद्र सिंह, अजय अग्रवाल, रविकांत तिवारी, मनोज कुमार सिंह, विकास सेठ, अभय चरण पहाड़ी, डॉ मनोज कुमार, दिलीप सिंह, प्रकाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola