झामुमो युवा मोर्चा की बैठक, संगठन की मजबूती पर चर्चा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
झामुमो युवा मोर्चा की बैठक, संगठन की मजबूती पर चर्चा

झामुमो जिला युवा मोर्चा के विस्तार को लेकर रविवार को ब्लॉक रोड स्थित साहू धर्मशाला झुमरीतिलैया में बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. झामुमो जिला युवा मोर्चा के विस्तार को लेकर रविवार को ब्लॉक रोड स्थित साहू धर्मशाला झुमरीतिलैया में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम ने की, संचालन युवा मोर्चा जिला सचिव छोटू कुमार यादव एवं अमर कुमार परमार ने किया. बैठक में झामुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसमें संगठन विस्तार को लेकर जिला में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की व्यापक रूप से चर्चा की गयी. बैठक में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को लेकर चर्चा की गयी. जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा ने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने सरकार की नीतियों तथा कार्यशैली पर प्रकाश डाला. जिला अध्यक्ष को उपायुक्त द्वारा झारखंड आंदोलनकारी के तौर पर सम्मानित किये जाने पर संगठन में भी उन्हें सम्मान दिया गया. इसके साथ कई लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष बसंत पासवान, मरकच्चो प्रखंड सचिव विकास कुमार, उपाध्यक्ष एजाज मोहसिन, रोशन कुमार राम, नवाब अंसारी, तनवीर आलम, वारिस अंसारी, किशन कुमार शर्मा, विकास कुमार यादव, मोहम्मद इसराइल, विद्यानंद पांडेय, अजीत कुमार दास, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद अफरीदी, राहुल कुमार रवि, सूरज कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola