जयनगर में झारोटेफ ने राज्य कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, सीएम से पहल की मांग

Updated:
विज्ञापन

मौके पर महासंघ के लोग. | Prabhat Khabar Network

झारखंड अधिकारी शिक्षक एवं कर्मचारी महासंघ ने लंबित मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को अनुशंसा पत्र सौंपने की मांग की है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

जयनगर: झारखंड अधिकारी शिक्षक एवं कर्मचारी महासंघ झारोटेफ के प्रखंड ईकाई ने राज्य कर्मियों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से अनुशंसा पत्र सौंपने की मांग की है. दिए गए आवेदन में महासंघ ने कहा है कि झारोटेफ राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शिक्षक एवं कर्मचारियों का प्रतिनिधि संगठन है.

जिसके द्वारा राज्य कर्मियों की मांगों को लेकर एक लंबे समय से संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है. महासंघ ने मांग किया कि एमएसीपी लागू किया जाय, शिशु शिक्षा भत्ता, सेवानिवृति की आयु 62 वर्ष, परिवहन भत्ता आदि लागू किया जाय. इनमें से कई मांगे सत्ताधारी दल के चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल रहा है.

महासंघ ने प्रखंड अध्यक्ष से आग्रह किया है कि अनुशंसा पत्र भेजकर मुख्यमंत्री को ध्यान आकृष्ट कराया जाय. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गिरधर प्रसाद सिंह, मुनेश कुमार, फैयाज उद्वीन, सुरेश सिंह, सुरेश राम, योगेश कुमार, सुमित कुमार, पंकज कुमार, अमित कुमार सिंह, संदीप कुमार वर्मा, मनोहर कुमार सिंह, सरिता कुमारी, नेहा कुमारी, प्रतिभा शर्मा, सुखदेव राम, भुपेश कुमार, रामचरण शर्मा आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola