छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदी कार जब्त, तस्करी कर बिहार ले जाने की थी तैयारी

Updated at : 08 Mar 2021 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदी कार जब्त, तस्करी कर बिहार ले जाने की थी तैयारी

वहीं अन्य लोग भाग निकलने में सफल रहे. कार से तीन पेटी किंगफिशर (500 एमएल का 72 पीस), दो पेटी रॉयल स्टैग (750 एमएल 24 पीस) तथा एक खुला पेटी एम्पीयर ब्लू (375 एमएल का 20 पीस) बरामद हुई. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Koderma News सतगावां : थाना क्षेत्र के पचौड़ी के समीप से रविवार सुबह 5:10 बजे पुलिस ने अंग्रेजी शराब लदी कार को जब्त किया. थाना प्रभारी सुमित साव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार बासोडीह से पचौडी के रास्ते अंग्रेजी शराब बिहार की ओर जा रही है. त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कार (डब्ल्यूबी 58यू-9771 )को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान कार से छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. मौके पर से पुलिस ने वाहन चालक को पकड़ लिया.

वहीं अन्य लोग भाग निकलने में सफल रहे. कार से तीन पेटी किंगफिशर (500 एमएल का 72 पीस), दो पेटी रॉयल स्टैग (750 एमएल 24 पीस) तथा एक खुला पेटी एम्पीयर ब्लू (375 एमएल का 20 पीस) बरामद हुई. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन