कोडरमा में स्टोन चिप्स व बोल्डर लदे पांच वाहन जब्त, चकमा देकर भागने के क्रम में फंस गया हाइवा

इसी दौरान थाना भवन के समीप पहले से मौजूद पदाधिकारियों ने ट्रक को रुकवा कर चालक से गिट्टी व बोल्डर से संबंधित चालान की मांग की. चालकों द्वारा किसी तरह के कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर ट्रक व हाइवा को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. वहीं, जांच के दौरान एक हाइवा चालक ने चकमा देकर वाहन के साथ भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूर जाते ही पांच नंबर जंगल के समीप फंस गया.
कोडरमा : नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कानीकेंद जंगल के समीप शुक्रवार को अभियान चला कर खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने नवलशाही थाना पुलिस बल के सहयोग से बोल्डर लदे हाइवा व गिट्टी लदा एक ट्रक को जब्त किया. जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदा एक ट्रक व बोल्डर लदा चार हाइवा बरियारडीह की ओर से कोडरमा की ओर जा रहा था.
इसी दौरान थाना भवन के समीप पहले से मौजूद पदाधिकारियों ने ट्रक को रुकवा कर चालक से गिट्टी व बोल्डर से संबंधित चालान की मांग की. चालकों द्वारा किसी तरह के कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर ट्रक व हाइवा को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. वहीं, जांच के दौरान एक हाइवा चालक ने चकमा देकर वाहन के साथ भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूर जाते ही पांच नंबर जंगल के समीप फंस गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए