ePaper

सेवानिवृत शिक्षक के घर से लाखों के जेवरात की चोरी

Updated at : 03 Apr 2024 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षक के घर से लाखों के जेवरात की चोरी

सेवानिवृत शिक्षक के घर से लाखों के जेवरात की चोरी

विज्ञापन

चंदवारा. तिलैया डैम ओपी अंतर्गत डीवीसी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बसंत पांडेय के बंद पड़े क्वार्टर नंबर एफ/बी में मंगलवार की रात लाखों रुपये के जेवरात की चोरी हो गयी. इस संबंध में शिवशंकर पांडेय ने तिलैया डैम ओपी में आवेदन दिया है. आवेदन में श्री पांडेय ने कहा है कि उनके मौसा बसंत पांडेय गत 20 मार्च से अपने छोटे बेटे के यहां विशाखापतनम गये हैं और उनका क्वार्टर बंद है़ सुबह उनके पड़ोसी शिक्षक अनिल कुमार ने उसके पिता अंगलाल पांडेय को जानकारी दी कि बंसत पांडेय के क्वार्टर का दरवाजा खुला है़ मौके पर पहुंचे श्री पांडेय ने गृहस्वामी बसंत पांडेय को फोन पर इसकी सूचना दी है़ कमरे के अंदर जाने पर पाया कि सोने का एक हार, सोने का चेन, सोने की अंगूठी, सोने की मंगटीका, सोने की चार कानबाली तथा आठ ग्राम के सोने के सिक्के की चोरी हुई है़ चोरी हुए आभूषण व सामान की कीमत सात-आठ लाख रुपये बतायी जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola