जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर

Updated:
विज्ञापन
जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर

अपराध की दुनिया से निकलकर समाज की मुख्य धारा में शामिल हों

विज्ञापन

अपराध की दुनिया से निकलकर समाज की मुख्य धारा में शामिल हों कोडरमा़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडल कारा कोडरमा में स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जेल में आने वाला हर बंदी अपराधी नहीं होता है. बंदियों को अपराध की दुनिया से निकलकर समाज की मुख्य धारा में शामिल होना चाहिए, ताकि आने वाले दिनों में वह स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित कर सके. एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर ने कहा कि हमें अपराध से नफरत करना चाहिए, अपराधियों से नहीं. उन्होंने प्ली बारगेनिंग की जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी बंदी प्ली बारगेनिंग के तहत दोष स्वीकार कर अपनी सजा कम करा सकते हैं. एलएडीसीएस की अधिवक्ता किरण कुमारी, राजेंद्र मंडल व ललन चौधरी ने बंदियों के अधिकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. इस दौरान जेल अदालत का भी आयोजन किया गयाए परंतु किसी भी बंदी द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया़ मौके पर सहायक जेलर प्रेम कुमार, जेलकर्मी राजीव कुमार, मोहम्मद मोइनुद्दीन आदि मौजूद थे. मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गयाए जिसमें कई बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. जांच शिविर में जेल के चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार सहित सदर अस्पताल कोडरमा के कई कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola