माहवारी स्वच्छता पर चर्चा करना बहुत जरूरी

Updated:
विज्ञापन
माहवारी स्वच्छता पर चर्चा करना बहुत जरूरी

मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

विज्ञापन

: मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कोडरमा. मिशन शक्ति के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डीडीसी सभागार में किया गया़ झारखंड महिला विकास समिति कोडरमा व यूनिसेफ की सहयोगी संस्था लीड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण की शुरुआत अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, डीएसडब्ल्यूओ डॉ रेखा रानी, स्टेट कंसल्टेंट श्रेया त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया़ अपर समाहर्ता पूनम कुजूर ने कहा कि माहवारी स्वच्छता पर चर्चा करना बहुत जरूरी है़ साथ ही इस विषय को लेकर पुरुष वर्ग को भी जागरूक करने की आवश्यकता है़ राज्य परामर्शी श्रेया ने (माहवारी स्वच्छता प्रबंधन) स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा तकनीकी सत्र लिया़ सदर अस्पताल की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गुंजन कुमारी ने कहा कि (माहवारी की प्रारंभिक अवस्था) की उम्र कम हो रही है और मेनोपॉज की उम्र बढ़ रही है़ बच्चियों को प्रारंभ से ही जागरूक करने की आवश्यकता है़ अचानक माहवारी के आने से डर की स्थिति उत्पन्न होती है़ खानपान की स्थिति भी माहवारी को प्रभावित करती है़ कार्यक्रम में स्टेट कंसलटेंट मृत्युंजय कुमार, सुमित कुमार, स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक सुमन कुमारी,पप्पू कुमार, मयूरेश कुमार, संजीत कुमार, राजीव कुमार सहाय, रोज मोहम्मद व अन्य मौजूद थे़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola