योजनाओं में पारदर्शिता लाने का निर्देश
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 19 May 2026 8:35 PM
उपायुक्त ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
: उपायुक्त ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा कोडरमा. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में कृषि कार्यालय, आत्मा कार्यालय, मत्स्य कार्यालय, पशुपालन कार्यालय, गव्य विकास कार्यालय तथा भूमि संरक्षण कार्यालय से जुड़े कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. डीसी ने कृषि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने तथा योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. आत्मा कार्यालय के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ने पर विशेष बल दिया. मत्स्य, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने और लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया. भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए जल संरक्षण एवं भूमि सुधार संबंधी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित करने को कहा. बैठक में डीडीसी रवि जैन, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










