आकांक्षी प्रखंड की योजनाओं का निरीक्षण किया

Updated at : 11 Mar 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
आकांक्षी प्रखंड की योजनाओं का निरीक्षण किया

आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक राहुल यादव, डिप्टी सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रवि पांडेय द्वारा संचालित योजनाओं का दूसरे दिन भी विस्तृत निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक राहुल यादव, डिप्टी सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रवि पांडेय द्वारा संचालित योजनाओं का दूसरे दिन भी विस्तृत निरीक्षण किया गया. इस दौरान आकांक्षी प्रखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न इंडिकेटर्स जैसे स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सामाजिक विकास, वित्तीय समावेशन तथा कृषि एवं पशुपालन से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. दूसरे दिन भी दोनों अधिकारी आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो पहुंचे और स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों, ग्रामीण आवास, पेयजल तथा आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान नावाडीह पंचायत के दरदाही स्थित सक्षम मॉडल आंगनबाड़ी सह प्री-नर्सरी स्कूल का निरीक्षण किया गया. इसके उपरांत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, योगीडीह का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को दी जा रही शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गयी. ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत तेलोडीह पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान लाभुकों से संवाद कर आवास योजना के साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन तथा मनरेगा के माध्यम से किये जा रहे अभिसरण कार्यों की जानकारी ली गयी तथा उन्होंने नल जल कनेक्शन की स्थिति का भी अवलोकन किया. इसके अतिरिक्त तेलोडीह बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा इस योजना से लाभान्वित होने वाले गांवों के बारे में भी जानकारी ली गयी. इस दौरान विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर प्लंबरों को प्रशस्ति पत्र एवं किट प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. उन्होंने पंचायत सचिव कक्ष, कॉमन सर्विस सेंटर तथा पंचायत ज्ञान केंद्र का अवलोकन किया. इसके अतिरिक्त वन संरक्षण के लिए वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर केंद्रीय टीम व उपायुक्त, डीडीसी, डीएफओ पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर उपायुक्त ऋतुराज, उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा रानी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola