कोडरमा में इनर व्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह, महिलाओं की उद्यमशीलता और हुनर को मिला मंच

Updated:
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन : प्रभात खबर

कोडरमा में इनर व्हील क्लब द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए कई प्रतियोगिताएं हुईं.

विज्ञापन

कोडरमा : इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा (डिस्ट्रिक्ट-325) की ओर से उल्लास, रचनात्मकता और महिला सशक्तिकरण को समर्पित सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान अगस्त माह में जन्म लेने वाली वाले सदस्यों का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया.

समारोह का मुख्य आकर्षण छाता की सजावट रही

वहीं, छाता सजावट प्रतियोगिता समारोह का मुख्य आकर्षण रही. प्रतियोगिता में सदस्यों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सदस्यों ने विभिन्न स्टॉल भी लगाए.

महिलाओं की उद्यमशीलता और हुनर को मंच मिला

इन स्टॉल के माध्यम से महिलाओं की उद्यमशीलता और हुनर को मंच मिला. कार्यक्रम स्थल पर इनर व्हील क्लब की ब्रांडिंग और सेवा भावना की झलक भी देखने को मिली. समारोह के अंत में क्लब की ओर से सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम ने महिलाओं में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में सरकारी स्कूलों में ‘मेरा शब्द, मेरी कहानी’ पठन अभियान शुरू, बच्चों को मिलेगा अपनी पसंद की किताबें पढ़ने का मौका


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola