गोशाला परिसर में नवनिर्मित भवन का उदघाटन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
गोशाला परिसर में नवनिर्मित भवन का उदघाटन

झारखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचे

विज्ञापन

कोडरमा. झारखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचे. उन्होंने श्री कोडरमा गोशाला परिसर का भ्रमण किया और विभिन्न विकास कार्यों का विस्तार से निरीक्षण किया. गोशाला परिसर पहुंचने पर गोशाला समिति के उपाध्यक्ष महेश दारूका ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर आयोग के अध्यक्ष का स्वागत किया. इसके पश्चात आयोग की ओर से स्वीकृत 40 लाख रुपये की लागत से बने तीन बहुउद्देशीय हॉल में दो नवनिर्मित भवनों का उन्होंने विधिवत उदघाटन किया. उल्लेखनीय है कि तीन में से एक हॉल का उदघाटन पूर्व में आयोग के अध्यक्ष ने किया था. निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने गोशाला में संरक्षित गौवंश, उनके रख-रखाव, चारे-पानी की व्यवस्था, उपचार केंद्र, निर्माणाधीन ढांचों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने संस्था की ओर से संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की क्रिया-कलापों और संवेदनशीलता का सामंजस्य कोडरमा गोशाला में साफ दिखायी देता है. भविष्य में भी गोशाला की जरूरतों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जायेगा. गोशाला समिति के कार्यकारी सचिव जितेंद्र कुमार अरुण ने गोशाला की वर्तमान गतिविधियों, योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी दी. मौके पर जिला पशु पालन पदाधिकारी डॉ अरविंद सिन्हा, महासचिव ओमप्रकाश खेतान, संजय अग्रवाल, मनोज केडिया, पवन चौधरी, सज्जन शर्मा, जामित खेतान, अनंत चंद्रा, सौरभ कुमार, रजनीश कुमार समेत समिति के कई पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola