मंडल कारा में हेल्प डेस्क का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
मंडल कारा में हेल्प डेस्क का उद्घाटन

मंडल कारा में हेल्प डेस्क का उद्घाटन

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में मंडल कारा कोडरमा परिसर में मुलाकात से न्याय तक लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने किया. इस अवसर पर बंदियों से मिलने आए उनके परिजनों से पूछताछ कर उन्हें कई प्रकार के कानूनी जानकारी भी प्रदान की गयी. मौके पर प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि गरीबों और असहायों की मदद के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा तत्पर है. उन्होंने कहा कि मुलाकात लीगल एड हेल्प डेस्क के माध्यम से कैदियों के परिवार जनो से मिलकर उन्हें कानूनी सहायता पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी की अभाव में न्याय से वंचित न रहे और अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता प्रतिदिन हेल्प डेस्क में बैठेंगे और बंदियों के परिजनों से मिलकर उन्हें उचित सहायता प्रदान करेंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola