ताराटांड़ में फलफूल रहा है मोरम का अवैध धंधा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ताराटांड़ में फलफूल रहा है मोरम का अवैध धंधा

गरमुंडो जानेवाली सड़क के किनारे ताराटांड़ में जमीन से अवैध तरीके से मिट्टी से मोरम निकालने का कार्य चल रहा है.

विज्ञापन

डोमचांच. थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन पंचायत के गरमुंडो जानेवाली सड़क के किनारे ताराटांड़ में जमीन से अवैध तरीके से मिट्टी से मोरम निकालने का कार्य चल रहा है. इस कारण भूमि लगातार बर्बाद हो रही है. वहीं सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जेसीबी मशीन से मोरम निकाला जा रहा है. वहीं ट्रकों पर लोड कर दूसरे राज्यों में ऊंची कीमतों पर बेचा जाता है. मोरम के कारोबार से माफिया मालामाल हो रहे हैं. जमीन में कई जगह बड़े-बड़े गढ्ढे कर जमीन से मोरम को निकाला गया है. इससे भौगोलिक स्थिति बिगड़ गयी है. कभी भी अप्रिय घटना पशु या कोई व्यक्ति के गिरने से हादसा हो सकता है. जानकारी के अनुसार जमीन से अवैध मोरम निकाल कर बाहर भेजने का कारोबार काफी लंबे समय से फल फूल रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार स्थानीय प्रशासन की ओर से इस दिशा में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola