होली सामाजिक समरसता व एकता का प्रतीक : जानकी

Updated:
विज्ञापन
होली सामाजिक समरसता व एकता का प्रतीक : जानकी

झामुमो द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

झामुमो द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजनजयनगर . झामुमो जयनगर प्रखंड समिति की ओर से सतडीहा उत्तरवाहिनी नदी के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां लाेगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जानकी यादव ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता व एकता का प्रतीक है. भाईचारे के साथ होली खेलें, लेकिन दूसरों की भावनाओं का भी ख्याल रखें. पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि होली प्रेम व भाईचारा का संदेश देने वाला पर्व है. बीस सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने सभी को होली की बधाई दी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, सुरेश यादव, श्याम देव यादव, संजय पांडेय, रामप्रसाद सिंह, कामेश्वर भारती, उमेश यादव पहलवान, शिवशंकर वर्णवाल, रामेश्वर प्रसाद यादव, संगीता देवी, दुलारी देवी, रेणु देवी, उमेश यादव, रामजी यादव, संतोष यादव, अजय सिंह, रामस्वरूप यादव, जगरनाथ पासवान, अनिल यादव, उमाशंकर यादव मौजूद थे.

माहुरी वैश्य मंडल के समारोह में गूंजे होली के गीत

जयनगर. परसाबाद माहुरी वैश्य मंडल महिला एवं बालिका समिति की ओर से माहुरी टोला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम कुलदेवी मां मथुरासिनी पूजा अर्चना की गयी. महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीत गाये. चुटकुले, कविता के माध्यम से भी लोगों का मनाेरंजन किया. इसके बाद एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में अध्यक्ष चांदनी सेठ, सचिव टिंकी भदानी, विनीता देवी, संगीता भदानी, नीलम सेठ, संगीता सेठ, पल्लवी सेठ, नीतू सेठ, सोनी सेठ, स्वाति भदानी, राखी भदानी, पूजा भदानी, श्वेता गुप्ता, रीना गुप्ता, सिंकी चावला, सुकृति कुमारी, नंदिता कुमारी, नेहा भदानी आदि मौजूद थी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola