ePaper

इंदरवाटांड़ व नवादा बस्ती में बने बूथ पर सबसे कम मतदान

Updated at : 24 Feb 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
इंदरवाटांड़ व नवादा बस्ती में बने बूथ पर सबसे कम मतदान

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान संपन्न हो गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में मतदान का हाल सबसे अधिक मतदान गुमो व मोरियावां बूथ पर —————————– प्रतिनिधि कोडरमा. नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान संपन्न हो गया. अब जिला प्रशासन 27 फरवरी को होने वाले मतगणना की तैयारी में जुटा है. दूसरी ओर अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद पर खड़े प्रत्याशी व उनके समर्थक मिलने वाले मत का आकलन करने में जुटे हैं. इसके आधार पर किसकी जीत की प्रबल संभावना है इसकी चर्चा हो रही है, पर मतदान के आंकड़ों को देखें तो झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तस्वीर उभर कर सामने आती है. मतदान प्रतिशत के हिसाब से बात करें तो मुख्य शहर को छोड़ आसपास के इलाकों मं स्थित बूथों पर सबसे अधिक मतदान हुआ, जबकि शहर के मुख्य इलाका अड्डी बांग्ला, विशुनपुर रोड, पीडब्ल्यूडी बूथ आदि जगहों पर मतदान प्रतिशत कम रहा. अधिक मतदान करने के मामले में गुमो, मोरियावां आदि इलाके के लोग आगे रहे. जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के 28 वार्डों में बने 68 मतदान केंद्रों में सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 19 के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इंदरवाटांड बूथ पर 46.78 प्रतिशत हुआ है, जबकि वार्ड नंबर एक के विशुनपुर इलाके के लिए मध्य विद्यालय नवादा में बने बूथ पर 46.93 प्रतिशत मतदान हुआ है. कम मतदान वाले अन्य बूथों में वार्ड नंबर 14 के ताराटांड अड्डी बंगला बूथ पर 47.38 फीसदी, वार्ड नंबर 24 के पीडब्ल्यूडी में बने बूथ पर 48.924 फीसदी व वार्ड नंबर 18 के पुराना टेलीफोन एक्सचेंज, मुख्य डाकघर के सामने, पुराना बस स्टैंड के बूथ पर 49.83 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत वाले बूथों की बात करें तो वार्ड नंबर 20 में मध्य विद्यालय गुमो पुराना भवन में बने बूथ पर 76.36 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसके अलावा वार्ड नंबर 28 के मोरियावां बूथ पर 75.18, वार्ड नंबर 2 के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलैया शहरी मध्य भाग में 75.84 फीसदी, वार्ड नंबर 3 के सामुदायिक भवन राणा टोला बूथ पर 74.68 फीसदी मतदान हुआ है. वार्ड वार बूथों पर कितने लोगों ने किया मतदानवार्ड एक के तीन बूथों पर 854,597,510 वार्ड दो के तीन बूथों पर 412,803,766 वार्ड तीन के दो बूथां पर 509,537 वार्ड चार के तीन बूथों पर 825,865,850 वार्ड पांच के दो बूथों पर 915,855 वार्ड छह के दो बूथों पर 677,643 वार्ड सात के तीन बूथों पर 688,746,845 वार्ड आठ के दो बूथों पर 551,619 वार्ड नौ के तीन बूथों पर 677, 519,582 वार्ड दस के दो बूथों पर 435,472 वार्ड 11 के एक बूथ पर 654 वार्ड 12 के दो बूथों पर 466,421 वार्ड 13 के दो बूथों पर 674,781 वार्ड 14 के तीन बूथों पर 701,573,517 वार्ड 15 के दो बूथों पर 428,459 वार्ड 16 के दो बूथों पर 405,493 वार्ड 17 के तीन बूथों पर 647,640,550 वार्ड 18 के दो बूथों पर 457,392 वार्ड 19 के तीन बूथों पर 517,588,356 वार्ड 20 के तीन बूथों पर 756,614,647 वार्ड 21 के दो बूथों पर 992,1012 वार्ड 22 के दो बूथों पर 807,801 वार्ड 23 के दो बूथों पर 631,584 वार्ड 24 के तीन बूथों पर 508,455,568 वार्ड 25 के तीन बूथों पर 675,729,699 वार्ड 26 के दो बूथों पर 690,487 वार्ड 27 के तीन बूथों पर 735,666,793 वार्ड 28 के तीन बूथों पर 927,700,686

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola