शिविर में कई लोगों के स्वास्थ्य की जांच
Updated at : 06 Apr 2026 7:59 PM (IST)
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच अपने कार्यों से जाना जाता है.
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा की ओर से सोमवार की सुबह झंडा चौक के निकट विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया. मौके पर डॉ नीरज चंद्रा ने कहा कि आज की भाग दौड़ जिंदगी में स्वस्थ रहना जरूरी है और समय-समय पर रक्त जांच और मधुमेह की जांच कराने की जरूरत है. मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच अपने कार्यों से जाना जाता है. प्रांतीय संयोजक सौरव पचीसिया, सचिव अतुल खेतान, आशीष शर्मा, रोहित संघई, प्रतीक जैन ने भी मंच के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. इस दौरान कई लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी और चिकित्सीय परामर्श दिया गया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




