खुशहाल शिक्षक विद्यार्थियों में जगाते हैं आत्मविश्वास

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
खुशहाल शिक्षक विद्यार्थियों में जगाते हैं आत्मविश्वास

कौडिणनिया पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कौडिणनिया पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. सत्र सीबीएसइ द्वारा अनुमोदित रिसोर्स पर्सन अजय सिंह की ओर से सम्पन्न कराया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ. अजय सिंह ने शिक्षक का मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य सीधे तौर पर विद्यार्थियों और कक्षा के माहौल पर कैसे प्रभाव डालता है, इस पर जानकारी दी. कहा कि यदि शिक्षक स्वयं प्रसन्नचित्त रहेंगे, तो उनकी ऊर्जा और उत्साह से छात्र भी प्रेरित होंगे. उन्होंने शिक्षकों को तनाव प्रबंधन की विभिन्न तकनीक, सचेतन शिक्षण दृष्टिकोण, प्रभावी कक्षा संचार और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन बनाये रखने जैसी व्यावहारिक रणनीतियों की जानकारी दी. मौके पर शिक्षकों ने भी अपने अनुभव को साझा किया. प्राचार्य संजय सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. सीइओ विक्रांत सिंह ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा. मौके पर उप-प्राचार्या सुमन सिंह, प्रशिक्षक अजय सिंह एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola