हनुमान संकीर्तन मंडल का भजन संध्या, उमड़े भक्त

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
हनुमान संकीर्तन मंडल का भजन संध्या, उमड़े भक्त

हनुमान संकीर्तन का साप्ताहिक कीर्तन के सोनू केशरी के निवास स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. श्री हनुमान संकीर्तन का साप्ताहिक कीर्तन के सोनू केशरी के निवास स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. मंडल के पुजारी विजय पांडेय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर दरबार में देवताओं का आह्वान किया. मंडल के सदस्यों ने साझा हनुमान चालीसा व हनुमानाष्टक का पाठ किया. गणेश अभिवंदना के साथ संकीर्तन का श्रीगणेश आशुतोष भदानी ने किया. विशाल सिंह ने मेरे नैया का तू किनारा है..अनूप वर्णवाल ने दुनिया में देव हजारों हैं बजरंगबली का क्या कहना..राजेश वर्मा ने जिसके हृदय में राम नाम बंद है, उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है.. विनोद चौरसिया ने खोले नसीबों का ताला माता अंजनी का लाला.. जैसे भजन गाये. भजन संध्या में मंडल के अध्यक्ष नवीन सिन्हा, सचिव विक्की केशरी संचालक गौतम पांडेय, अरविंद चौधरी, सुजय सिंह, अभिषेक पांडेय, सुशील सिन्हा, बॉबी कपीसीमे, अमृत वर्मा, लखन सिंह, सुजीत राज,विकास थापा, अमरीश सिंह, सुमित सिंह, अमित सुरोलिया, विकास अग्रवाल, मनीष यादव, गोलू सिन्हा, राहुल सिंह, विक्रम सोनी, ओम प्रकाश निरंजन, मनोज माथुर आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola