डीएवी पब्लिक स्कूल में नारायण दास ग्रोवर की मनी जयंती

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल में नारायण दास ग्रोवर की मनी जयंती

डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में शिक्षाविद् महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में शिक्षाविद् महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. कक्षा आठवीं की छात्रा सभ्यता सिंह ने अंग्रेजी में भाषण के माध्यम से महात्मा ग्रोवर के कर्मशील एवं प्रेरक जीवनी पर प्रकाश डाला. हिंदी में ईशु ने झोलेवाले बाबा की सादगी, कर्मठता एवं सेवा भाव को प्रस्तुत किया. कक्षा छह की छात्रा निशा गुप्ता ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर की सादगी, सत्य एवं निष्ठा पर बातें रखी. संचालन कक्षा अष्टम की छात्रा आराध्या सिंह ने किया. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर विलक्षण एवं प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व थे. वह डीएवी पब्लिक स्कूल, पटना प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक तथा डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नयी दिल्ली के उपाध्यक्ष रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह, दिनेश कुमार दुबे, मुकेश कुमारी, मिथिलेश झा, ज्योति, निशु कुमारी सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola