ग्रिजली विद्यालय : 96.2% अंक लाकर आकांक्षा बनी टॉपर

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :16 Apr 2026 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रिजली विद्यालय : 96.2% अंक लाकर आकांक्षा बनी टॉपर

सीबीएसई 10वीं में ग्रिजली विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं में ग्रिजली विद्यालय का शानदार प्रदर्शन कोडरमा. ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. परीक्षा में कुल 245 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें सभी सफल रहे. आकांक्षा यादव पिता नरेंद्र कुमार यादव-माता माया देवी 96.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनी. वहीं मान्यता प्रसाद पिता मुकेश कांत प्रसाद-माता प्रियता कांत प्रसाद ने 95.6% अंक लाकर दूसरा स्थान और ओम राज पिता शंकर कुमार-माता रवि प्रभा ने 95% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. इसके अलावा श्वेता राज व इशिता कश्यप (94.2%) संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर तथा पुष्प राज एवं अमन वर्मा ने 93.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया. इस वर्ष कुल 41 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये, वहीं कुल 123 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये. 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में श्वेता राज (94.2%), इशिता कश्यप (94.2%), पुष्प राज (93.8%), अमन वर्मा (93.8%), अभिषेक कुमार (93.6%), अक्षत कुमार शर्मा (92.8%), शुभांगी (92.8%), चिन्मय आनंद (92.6%), रानी कुमारी (92.6%), देवांश लोहानी (92.6%), विश्वजीत कुमार (92.4%), सलोनी अग्रवाल (92.4%), हिमांशु कुमार यादव (92.4%), मेहुल कुमार (92.2%), स्पर्श आनंद (92.2%), आयुष कुमार (92%), आलोक राज (91.6%), श्रेयांश राज गुप्ता (91.4%), आयुष राज शुक्ला (91.4%), असद सैफ (91.2%), आभास कुमार (91.2%), ऋषि राज (91.2%), उमंग कुमार (91%), ऐश्वर्य आजाद (91%), महिमा कुमारी (90.8%), आरोही कश्यप (90.8%), सरगम गुप्ता (90.8%), अतुल्य आनंद (90.6%), सौम्या जैन (90.6%), रूपेश कुमार यादव (90.6%), स्नेहा केसरी (90.4%), आराध्या भदानी (90.4%), रिधिमा श्री (90.4%), अनुभव राज (90.2%), हिमांशु कुमार (90.2%), अभिषेक कुमार (90%), श्रेयांश सिंह (90%), आयुष कुमार (90%).शामिल हैं. छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के निदेशक मनीष कपसीमे, अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक राजीव रंजन सिंह, स्पोर्ट्स संयोजक प्रीतम हरि सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola