ग्रिजली के बच्चों ने किया गोशाला का शैक्षणिक भ्रमण

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ग्रिजली के बच्चों ने किया गोशाला का शैक्षणिक भ्रमण

ग्रिजली विद्यालय के यूकेजी के 103 बच्चों ने सोमवार को श्री कोडरमा गोशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया.

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली विद्यालय के यूकेजी के 103 बच्चों ने सोमवार को श्री कोडरमा गोशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गोशाला परिसर का निरीक्षण करते हुए प्रत्येक गतिविधि को समझा. सचिव अरुण मोदी ने सभी का स्वागत किया. बच्चों के सवालों के जवाब संजय अग्रवाल ने दिया. कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ ने गोशाला के इतिहास, व्यवस्था और गो सेवा से संबंधित जानकारी दी. बच्चे अपने घर से रोटी, गुड़ व चोकर लेकर आये थे. साथ ही सभी बच्चों ने डोनेशन बॉक्स में दान भी किया. गोशाला में मिले आध्यात्मिक वातावरण से प्रभावित होकर बच्चों ने अपना जन्मदिन यहीं मनाने का निर्णय लिया. मौके पर विद्यालय की अनिता, दिपाली, रिया, श्रुति, खुशबू, संगीता, राहुल, रोहित, रजनीश के अलावे गौशाला के अरुण मोदी, अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल, सज्जन शर्मा, अनंत चंद्र, मनोज चौबे, सौरभ मिश्रा, मंटू किशन यादव आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में पहुंचे शिक्षकों को गौशाला प्रशासन की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola