दिन के दस बजे से पहले उठेगा कचरा, चार क्षेत्रों में बंटी सफाई व्यवस्था

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 22 May 2026 10:12 PM

विज्ञापन

शहर को स्वच्छ रखने को लेकर नगर परिषद कार्यालय में बैठक हुई़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. शहर को स्वच्छ रखने को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में बैठक हुई़ बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों की नियमित सफाई को लेकर विस्तृत योजना बनायी गयी. सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए शहर को चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया़ साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में दो लेबर और एक पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी. इन सभी का मुख्य कार्य झाड़ू लगाकर सड़कों और बाजार क्षेत्र को स्वच्छ रखना रहेगा़ सुभाष चौक से स्टेशन रोड, पूरा ऊपरी पुल मार्ग, झंडा चौक से महाराणा प्रताप चौक तथा बाजार समिति से मनोहर प्रेस तक विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया़ शहर के मुख्य चौक और बाजार क्षेत्र में जहां अधिक कचरा जमा होता है, वहां अतिरिक्त निगरानी रखने की बात कही गयी. बैठक में सफाईकर्मियों को निर्देश दिया गया कि दिन के दस बजे से पहले कचरा उठाना सुनिश्चित करें. लोगों से नालियों में प्लास्टिक नहीं फेंकने की अपील की गयी. ऐसा करने वालों पर नगर परिषद द्वारा जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गयी. बैठक में अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर राम, नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार, रणधीर वर्मा, सफाई निरीक्षक राजू राम, सभी सफाई पर्यवेक्षक और केएमएसडब्ल्यू के कर्मी मौजूद थे़

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola