स्वतंत्रता दिवस पर बागीटांड़ में होगा मुख्य समारोह

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर बागीटांड़ में होगा मुख्य समारोह

आजादी का जश्न मनाने को लेकर जिले भर में तैयारियां पूरी हो गयी है़

विज्ञापन

कोडरमा. आजादी का जश्न मनाने को लेकर जिले भर में तैयारियां पूरी हो गयी है़ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, बैंकों, विभिन्न शैक्षणिक-गैर शैक्षणिक संस्थानों व अन्य जगहों पर आन, बान व शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया जायेगा. मुख्य समारोह बागीटांड़ स्टेडियम में होगा़ यहां सुबह 9:05 बजे डीसी ऋतुराज झंडोतोलन करेंगे़ मुख्य समारोह स्थल पर आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. झंडोतोलन से पहले डीसी परेड की सलामी लेंगे. वहीं विभिन्न प्लाटून परेड का प्रदर्शन करेंगे. इधर, स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बाजार में चहल-पहल दिखी. खासकर तिरंगा झंडा व अन्य सामग्री खरीदने को लेकर बच्चे उत्साहित दिखे़ जगह-जगह अस्थायी रूप से तिरंगा झंडा व अन्य सामग्री की बिक्री को लेकर दुकानें सजी थीं, जहां लोग खरीदारी करते दिखे. कहां कितने बजे होगा झंडोत्तोलन उपायुक्त आवास : 8:00 बजे सार्वजनिक समारोह बागीटांड़ स्टेडियम : 9:05 बजे समाहरणालय भवन : 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय : 10:15 बजे उपविकास आयुक्त कार्यालय : 10:20 बजे जिला परिषद कार्यालय : 10:30 बजे अनुमंडल कार्यालय : 10:35 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय : 10:40 बजे नगर पंचायत कार्यालय कोडरमा : 10:45 बजे वन प्रमंडल कार्यालय : 10:55 बजे पुलिस लाइन : 11:20 बजे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola