कोडरमा में 2 से 18 जुलाई तक लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Updated:
विज्ञापन
कोडरमा में 2 से 18 जुलाई तक लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जिला प्रशासन और इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत आगामी 2 से 18 जुलाई तक कोडरमा रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

18कोडपी68 बैठक में डीसी ऋतुराज व अन्य. —————— लाइफलाइन एक्सप्रेस पहुंचेगी कोडरमा स्टेशन —————- प्रतिनिधि कोडरमा बाजार. जिला प्रशासन और इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत आगामी 2 से 18 जुलाई तक कोडरमा रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई़ बैठक में उपायुक्त ने आवश्यक तैयारी को लेकर कई निर्देश दिये. डीसी ने सिविल सर्जन को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिले में जागरूकता अभियान चलाने और कार्यक्रम को लेकर वृहद प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया़ बैठक में बताया गया कि 2 से 6 जुलाई तक आंख की जांच एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन, स्तन एवं ग्रीवा कैंसर की जांच एवं जागरूकता, 8 से 11 जुलाई को कान की जांच एवं सर्जरी, 13 और 14 जुलाई को मुड़े हुए पैर की जांच एवं सर्जरी, 13 और 14 को कटे फटे ओंठ की जांच एवं सर्जरी, जबकि 15 से 18 जुलाई को दांत की जांच एवं उपचार किया जायेगा. उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि उक्त स्वास्थ्य कार्यक्रम में आधार कार्ड/पहचान पत्र से साथ पहुंचें और स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ लें. मौके पर एसडीओ रिया सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola