ePaper

पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

Updated at : 05 May 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

योग शिविर का मुख्य उद्देश्य 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. महिला पतंजलि योग समिति द्वारा देवी मंडप परिसर में सोमवार को पांच दिवसीय योग शिविर की शुरुआत हुई. पतंजलि हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रहे इस शिविर की प्रभारी चंद्रलता हैं, जिन्होंने इस योग अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है. योग शिविर का मुख्य उद्देश्य 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है. चंद्रलता ने कहा कि नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि यह जीवन में आर्थिक, मानसिक और आध्यात्मिक समृद्धि का आधार भी बनता है. शिविर के संचालन के लिए फूल कुमारी भारती को योग शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है, जो पूरे पांच दिन योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रशिक्षण देंगी. सरिता वर्णवाल और उमा देवी शिविर के आयोजन में सहयोग कर रही हैं. शिविर में प्रभा देवी, किरण मिश्रा, नीलम मिश्रा, पुष्पा देवी, रीना देवी सहित कई महिलाएं शामिल थीं.

खो-खो में महेश एकेडमी विजेता, खिलाड़ी सम्मानित

डोमचांच. खो-खो प्रतियोगिता में श्री महेश एकेडमी के विजेता होने पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर खो-खो में विद्यालय के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. वहीं कप्तान चंदन कुमार, उप कप्तान करण कुमार, प्रेम राज, प्रियांशु कुमार, नीतीश कुमार, ऋषभ कुमार, अनंत कुमार पांडेय, अंकित कुमार, आशीष कुमार, आभास कुमार पांडेय, शिवम कुमार पांडेय, समर कुमार, सतीश कुमार सहित सभी खो-खो खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल एवं नकद पुरस्कार देकर निदेशक सुनील कुमार सिन्हा, प्राचार्या रीना दाराद, शिक्षक मुकुल कुमार, सौरव कुमार, रौशन कुमार, शुभम कुमार ने सम्मानित किया. मौके पर संजय कुमार, सपना गुप्ता, निशा कुमारी, साक्षी कुमारी, रिया कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola