कपड़ा गोदाम में लगी आग, लाखों के रेडीमेड कपड़े जले

Published by :DEEPESH KUMAR
Updated at :12 May 2026 8:39 PM
विज्ञापन
कपड़ा गोदाम में लगी आग, लाखों के रेडीमेड कपड़े जले

गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने सूचना दी

विज्ञापन

गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने सूचना दीकोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद वार्ड 6 स्थित शमशाद आलम के मेहर गारमेंट्स गोदाम में सोमवार की देर रात आग लग गयी. इस घटना से गोदाम में रखे लाखों रुपये के रेडीमेड कपड़े और फर्नीचर जल कर राख हो गये. गोदाम मालिक शमशाद आलम ने बताया कि रात में गोदाम बंद कर अपने घर चले गये थे. देर रात को गोदाम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी. आनन फानन में गोदाम पहुंचे. अंदर आग की तेज लपटें उठ रही थी. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, परंतु सफल नहीं हुए, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी दलबल के साथ पहुंचे और मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. गोदाम मालिक शमशाद के मुताबिक, इस घटना में करीब 35 लाख का नुकसान हुआ है. अगलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.

बासोडीह बाजार के होटल से नकद समेत कई सामान की चोरी

सतगावां. बासोडीह बाजार और आसपास के इलाकों में सोमवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. चोरों ने एक होटल का दरवाजा तोड़कर नकद समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. वहीं कई अन्य दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया. पीड़ित होटल संचालक टुनटुन कुमार ने बताया कि सोमवार को साप्ताहिक हाट बाजार होने के कारण दुकान में अच्छी बिक्री हुई थी. चोरों ने सोमवार की रात दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे लगभग पांच हजार रुपये नकद तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ली. चोरों ने बासोडीह बाजार के मरचोई मोड़ के समीप कई दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. मिली जानकारी के अनुसार, मरचोई मोड़ के पास एक बंद गुमटी और एक अंडे की दुकान में सेंधमारी का प्रयास किया गया. भूषण नाश्ता दुकान का ताला खोलने की भी कोशिश की गयी, हालांकि, इन जगहों पर चोर सफल नहीं हो सके. मौके से स्थानीय लोगों को चार मास्टर चाबियां मिली हैं, जिन्हें चोर हड़बड़ी में छोड़कर फरार हो गये. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इससे पूर्व भी निरंजन मोबाइल दुकान, सोनू की दुकान और कलीडीह स्थित गेट-ग्रिल की दुकान में चोरी की घटना हो चुकी हैं. होटल संचालक टुनटुन कुमार ने बताया कि मामले की लिखित जानकारी थाने को दी जा रही है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola