सोलर प्लेट लदे कंटेनर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
सोलर प्लेट लदे कंटेनर में लगी आग, लाखों का नुकसान

खेशकरी निवासी जिसान खान होटल के बाहर कंटेनर खड़ा कर अपने गांव खेशकरी गया था.

विज्ञापन

जयनगर. कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग पर खेशकरी के पास रविवार की रात होटल के बाहर खड़े एक कंटेनर (एनएल01एन-8400) में आग लग गयी, जिससे अफरा तफरी मच गयी. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक पर लोड 60 लाख के सोलर लाइट प्लेट में से लगभग 20 लाख रुपये का सोलर प्लेट जल गया. बताया गया कि खेशकरी निवासी जिसान खान होटल के बाहर कंटेनर खड़ा कर अपने गांव खेशकरी गया था. इसी रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि कंटेनर में आग लग गयी है. सूचना पाकर जब वह पहुंचा, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था. बाद में ककरचोली के मुखिया राजकुमार यादव ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, फिर आग पर काबू पाया गया. कंटेनर हैदराबाद से माल लोड कर गुवहाटी जा रहा था. आशंका जतायी जा रही है कि हाई टेंशन तार में स्पार्क हुआ और चिंगारी उठने से यह घटना घटी है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola