जयनगर में बिजली चोरी को लेकर छह पर प्राथमिकी
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 13 Nov 2025 8:31 PM
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की ओर से जयनगर थाना क्षेत्र के ककरचोली में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.
जयनगर. बिजली चोरी पर रोक लगाने को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की ओर से जयनगर थाना क्षेत्र के ककरचोली में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान छह उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. विभाग ने सभी के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराया. अभियान का नेतृत्व कनीय अभियंता उज्जवल कुमार तिवारी ने किया. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई उपभोक्ता मुख्य एलटी लाइन से टोका जोड़कर या मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग करते पकड़े गये. इनमें राम प्रसाद साव पर 7236, खलील अंसारी पर 5427, तोहिद अंसारी पर 7236, सुलेमान अंसारी पर 8683, मुखलाल साव पर 7236, बहादुर साव पर 7236 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सभी के विरुद्व थाना में केस दर्ज कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










