पत्थर माफिया व ग्रामीणों के बीच मारपीट

Updated:
विज्ञापन
पत्थर माफिया व ग्रामीणों के बीच मारपीट

पत्थर माफिया व ग्रामीणों के बीच मारपीट

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सतगावां थाना क्षेत्र के खाब मौजा के जंगली इलाके में शुक्रवार को अवैध पत्थर उत्खनन को लेकर नगड़ी गांव के ग्रामीणों और पत्थर माफिया के बीच जमकर मारपीट हुई. गुस्साए ग्रामीणों ने मौके से दो कथित माफिया को पकड़कर एक पल्सर बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया. मारपीट में घायल पिहरा निवासी संतोष यादव, नंदुडीह निवासी नीरज कुमार सिन्हा व नगड़ी निवासी विवेक कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि ख्वाब मौजा के जंगल में लंबे समय से अवैध पत्थर का खनन चल रहा है. ब्लास्टिंग से जंगल और पहाड़ बर्बाद हो रहे हैं. शुक्रवार रात ग्रामीणों ने खनन का विरोध किया, तो खनन में लगे लोगों से विवाद हो गया. बात बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गये. मारपीट के बाद ग्रामीणों ने मौके से पिहरा निवासी संतोष यादव और नंदुडीह निवासी नीरज सिन्हा को पकड़ लिया. एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर पुलिस को सौंप दी. ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों अवैध खनन गिरोह से जुड़े हैं. ग्रामीणों ने कहा कि जंगली क्षेत्र में दिनदहाड़े खनन हो रहा है, पर वन विभाग सोया हुआ है. बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. विभाग की चुप्पी से माफिया के हौसले बुलंद हैं, जंगल कट रहा है, पहाड़ टूट रहे हैं, शिकायत करते हैं तो वन विभाग सुनता नहीं. मजबूर होकर खुद रोकना पड़ा. थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ हो रही है, जब्त बाइक की जांच की जा रही है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola