एसबीआई कर्मी सीमा सरावगी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह

Updated:
विज्ञापन
एसबीआई कर्मी सीमा सरावगी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह

समारोह के दौरान उपहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की वरिष्ठ कर्मी सीमा सरावगी ने 38 वर्षों तक ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों के लिए एक मजबूत आधार स्तंभ के रूप में कार्य किया. उनके सेवानिवृत्त होने के उपरांत ब्लॉक रोड स्थित एसबीआई सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य प्रबंधक अमर कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन सीमा सरावगी की सेवा अद्वितीय रही है. 1992 से झुमरी तिलैया और कोडरमा शाखा में लगातार कार्य करते हुए उन्होंने न केवल ग्राहकों का विश्वास जीता, बल्कि बैंक परिवार को भी संगठित रखने में अहम भूमिका निभायी. सीमा सरावगी ने कहा कि यहां के ग्राहकों और सहयोगियों से जो स्नेह और सम्मान मिला, वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. समारोह के दौरान उपहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया. संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया. मौके पर खूबीलाल राम, एस बबलू आईंद, सुबोध कुमार, संतोष कुमार मिश्रा, चंद्रभूषण कुमार, रूपा मिलवार, एस्टेला मिंज, महेंद्र कुमार, बीरेंद्र राम, मेघा लकड़ा, रवि हेंब्रम, अंशुमान आनंद, प्रमोद कुमार, अनूप सरावगी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola