ePaper

राजगीर-दानापुर एक्सप्रेस का विस्तार कोडरमा तक

Updated at : 12 Sep 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
राजगीर-दानापुर एक्सप्रेस का विस्तार कोडरमा तक

रेलवे ने राजगीर-दानापुर के बीच चल रही गाड़ी संख्या 13233/13234 राजगीर-दानापुर-राजगीर एक्सप्रेस का विस्तार कोडरमा जंक्शन तक किया है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. रेलवे ने राजगीर-दानापुर के बीच चल रही गाड़ी संख्या 13233/13234 राजगीर-दानापुर-राजगीर एक्सप्रेस का विस्तार कोडरमा जंक्शन तक किया है. शुक्रवार को इसका शुभारंभ कोडरमा जंक्शन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सदस्य रामरतन महर्षि, स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार, संतोष कुमार, चंद्रशेखर जोशी, चंद्रभूषण साव ने हरी झंडी दिखाकर किया. नील कुमार ने बताया कि यात्रियों की मांग पर यह बड़ा कदम उठाया गया है. अब राजगीर से कोडरमा और कोडरमा से दानापुर तक सीधा रेल सफर संभव होगा. जानकारी के अनुसार 13234 दानापुर–राजगीर–कोडरमा एक्स दानापुर से सुबह 06:50 बजे खुलकर राजगीर होते हुए दोपहर 01:55 बजे कोडरमा पहुंचेगी. 13233 कोडरमा–राजगीर–दानापुर एक्सप्रेस कोडरमा से दोपहर 02:40 बजे खुलकर राजगीर होते हुए रात 09:45 बजे दानापुर पहुंचेगी. रामरतन महर्षि ने कहा कि कोडरमा जंक्शन तक ट्रेन विस्तार से क्षेत्र के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. यह कदम स्थानीय विकास और आमजन की सुविधा के लिए ऐतिहासिक साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola