उद्यम रजिस्ट्रेशन सह उद्यमिता जागरूकता शिविर

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :24 Apr 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
उद्यम रजिस्ट्रेशन सह उद्यमिता जागरूकता शिविर

आयोजन का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के पंजीकरण को बढ़ावा देना और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना था़

विज्ञापन

कोडरमा. जिला उद्योग केंद्र कोडरमा द्वारा गुरुवार को जिला ग्राम स्वरोजगार संस्थान में उद्यम पंजीकरण सह उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया़ आयोजन का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के पंजीकरण को बढ़ावा देना और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना था़ कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के इओडीबी मैनेजर राजीव कुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक निवास कुमार, निदेशक आरसेटी मनोहर लाल निराला व डीपीएम जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन मौजूद थे़ इस दौरान इओडीबी प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहल पर चर्चा की़ उन्होंने बताया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन, पीएमइजीपी, पीएमएफएमई जैसी योजनाएं छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने कहा कि उद्यमियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत फॉर्म भरने में भी उद्यमियों को सहयोग दिया जायेगा़ अग्रणी जिला प्रबंधक ने लोगों से छोटे-छोटे उद्योगों से जुड़ कर रोजगार करने की अपील की़ आरसेटी निदेशक ने उद्योग से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण के बारे में बताया़ डीपीएम जेएसएलपीएस ने समूह में रह कर किस प्रकार अलग-अलग योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है, इस पर चर्चा की़ कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट उद्यम रजिस्ट्रेशन किया गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola