विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें : डीसी

जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनीटरिंग समिति की बैठक

विज्ञापन

जाना हाल. जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनीटरिंग समिति की बैठक कोडरमा बाजार. उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनीटरिंग समिति की बैठक हुई़ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, मटेरियल कॉस्ट/कुकिंग कॉस्ट की दर में राज्यांश और केंद्रांश में संशोधन, पोषण पखवारा 2025 का आयोजन, वित्तीय वर्ष 2024-25 की जिला स्तरीय सुनवाई, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत वर्ग प्रथम से अष्टम तक नामांकित सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच, एनीमिया मुक्ति कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक आधार पर बच्चों को दवा खिलाना समेत विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के तहत संबंधित क्षेत्र के चिकित्सक स्कूलों का भ्रमण कर बच्चों की स्वास्थ्य जांच करना सुनिश्चित करें. कैंप लगा कर स्कूली बच्चों का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनवायें. दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करायें. डीसी ने कहा कि स्कूलों में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें. जिन स्कूलों के किचन शेड सह स्टोर जर्जर हैं, उसकी अविलंब मरम्मत करायें. मौके पर डीडीसी ऋतुराज, डीइओ अविनाश राम, डीएसई अजय कुमार, प्रखंडों के बीइइओ, बीपीओ आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola