कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 24 Nov 2025 7:45 PM
कोडरमा की ओर से पांच मांगों को लेकर शुरू अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही.
कोडरमा. राज्य आजीविका कर्मचारी संघ जिला इकाई, कोडरमा की ओर से पांच मांगों को लेकर शुरू अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही. हड़ताल के कारण पलाश (झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसायटी) के अंतर्गत संचालित आजीविका एवं विकास कार्य पूरी तरह बाधित है. एल-5 से एल-8 स्तर के सभी कर्मी धरना दे रहे हैं. सोमवार को एक बार फिर कर्मचारियों ने समाहरणालय परिसर में अपनी एकजुटता दिखायी और कहा कि उनकी पांच प्रमुख मांगें स्वीकार किये जाने तक यह आंदोलन नहीं रुकेगा. कर्मियों ने कहा कि पलाश-जेएसएलपीएस को सोसायटी अधिनियम से मुक्त करते हुए सभी आजीविका कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने, एनएमएमयू नीति को अविलंब लागू करने, महंगाई भत्ता (डीए) लागू कर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने, वरियता और योग्यता के आधार पर आंतरिक पदोन्नति सुनिश्चित करने, पदस्थापन अपने गृह जिला एवं निकटवर्ती प्रखंड में करने की मांग को लेकर वे आंदोलनरत हैं. मौके पर डीएम शशांक भधानी, बिपुल बा, मनोज यादव, राहुल कुंडू, प्रतीक कुजूर, बिनोद राम, नितेश कुमार, आलोक नाथ, शिखा वर्मा, सुधीर कुमार, सेतु कुमारी, पंकज, अंजनी कुमार, गौरी, मनीष, प्रदीप, अमरदीप, रंजीत, संजीव आदि मौजूद थे. इधर, झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला महासचिव शशि कुमार पांडेय ने चौथे दिन भी हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंचकर समर्थन दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










