मरकच्चो में गजराज का आतंक, हाथी के हमले से गाय की मौत
मृत गाय. | Prabhat Khabar Network
झारखंड के मरकच्चो में एक बिछड़े हाथी ने गर्भवती गाय को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से मुआवजे की मांग की गई है।
मरकच्चो: नवलशाही थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के रामनगर गांव में एक बिछडा हाथी के हमले से गर्भवती गाय की मौत हो गई. उक्त गाय तोतो मेहता का है, हमले में एक अन्य गाय भी घायल हो गई है. जानकारी के अनुसार भटककर आया एक हाथी देर रात रामनगर खेत कि ओर घुस आया. इसी दौरान खेत में बंधी गर्भवती गाय भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन हाथी ने उसे मक्के के खेत में कुचलकर मार डाला. हाथी ने आसपास लगी फसल को भी तहस-नहस कर दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के आतंक से खेती और मवेशी दोनों सुरक्षित नहीं हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से मृत गाय के मालिक को उचित मुआवजा देने और गांव में हाथियों को भगाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है. लोगों ने वन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी भी जताई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










