कैलाश राय विद्यालय में पृथ्वी दिवस मनाया

Updated:
विज्ञापन
कैलाश राय विद्यालय में पृथ्वी दिवस मनाया

प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि जिन संसाधनों के बल पर हमारा अस्तित्व है, उसे हम न भूलें

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में पृथ्वी दिवस मनाया गया. स्वच्छ, हरित और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि जिन संसाधनों के बल पर हमारा अस्तित्व है, उसे हम न भूलें, यह हमारा दायित्व है कि पृथ्वी के प्रति हम अपने कर्तव्यों से विमुख न हों. सतत पोषणीय व्यवस्था को यदि हम अपनाते हैं, तो निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियां लाभान्वित होंगी. एक सतर्क और सजग नागरिक होने के नाते हमारा यह दायित्व है कि यह पृथ्वी जिस रूप में हमें मिली है, इस रूप में हम आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करें.

डीएवी में मना विश्व पृथ्वी दिवस

कोडरमा. विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने पृथ्वी संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य लोगों का ध्यान पर्यावरण की ओर आकर्षित करना और सभी को इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है़ का र्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी, लक्ष्मी गुप्ता, शिक्षक अभिषेक राणा व अभिषेक पांडेय का विशेष मार्गदर्शन रहा़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola