केटीपीएस में बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 9:59 PM
बच्चों ने विकास और प्रकृति की सुरक्षा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया
जयनगर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केटीपीएस के मनोरंजन क्लब में बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से विकास और प्रकृति की सुरक्षा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था. प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनायी गयी कलाकृतियों में हरित भविष्य के प्रति उनकी सोच और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकती है. कार्यक्रम का सफल समन्वयन इएम एवं पीसी विभाग द्वारा किया गया. यह जानकारी नवीन कुमार ने दी.
एमएमडीपी किट का वितरण
सतगावां. प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को मरचोई और सिहास गांव में एमएमडीपी किट का वितरण किया गया. इस दौरान मलेरिया से ग्रसित दर्जनों महिला एवं पुरुष मरीजों को आवश्यक किट उपलब्ध करायी गयी. कार्यक्रम में मौजूद एमपीडब्ल्यू आलोक कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को किट के सही उपयोग की जानकारी दी. साथ ही ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










