जीवन में किसी बात को लेकर उत्तेजित नहीं हों, संयम रखें

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जीवन में किसी बात को लेकर उत्तेजित नहीं हों, संयम रखें

सेक्रेड हार्ट स्कूल में मंगलवार को स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में मंगलवार को स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया. असेंबली में मुख्य अतिथि के रूप में इस्कॉन कोलकाता के प्रेम गोपाल दास मौजूद थे. इन्होंने आइआइटी खड़गपुर से एमटेक की पढ़ाई पूरी की है. शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें गोल्ड मेडल भी प्राप्त हुआ है. ये एक लेखक भी हैं. उन्होंने बच्चों को कृष्ण की जीवन लीला और प्रेरक प्रसंग सुनाये. बच्चों से झूठ नहीं बोलने, जीवन में आनेवाले परिस्थितियों का डटकर सामना करने, कटू वाणी का प्रयोग नहीं करने. उत्तेजित नहीं होने आदि की बातें रखी. कहा कि ऐसा करने से एकाग्रता बढ़ती है. वे मानसिक रूप से मजबूत होते हैं. उन्होंने छात्रों को भजन भी सुनाया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी राधा और कृष्ण के जीवन पर आधारित प्रेरक प्रसंग और भजन प्रस्तुत किये. स्पेशल असेंबली में इस्कॉन पुणे से आये एमबीबीएस डॉ केशव और ट्रैवलिंग मॉक वीरभद्र हजारीबाग भी विशेष रूप से मौजूद थे. इसके पूर्व विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार और प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, रूटीन इंचार्ज दीपक सर्राफ, सुभय कुमार, आशुतोष गौतम, कॉर्डिंनेटर शगुफ्ता परवीन, अभिलाषा सिंह, प्रियंका मित्रा, नीतिका सिंह, संजुक्ता विद, शंकर कुमार, विक्रम कुमार, रंजीत सिंह, सुनील पाठक, फयाज कैशर, टिंकू कुमार, भोला कुमार, विशाल आनंद, सोमा पॉल, विकास थापा, चन्दन पाण्डेय, रमेश कुंज, मनोज सिंह, सुमित साव, मनोज कुमार सिंह, रेणु सेठ, संजय कुमार, सुजीत प्रताप सहित अन्य शिक्षक व छात्र मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola