डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने में नहीं बरतें लापरवाही

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने में नहीं बरतें लापरवाही

नगर परिषद कार्यालय में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. नगर परिषद कार्यालय में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ रिया सिंह ने की. बैठक में नगर परिषद के अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिये गये. एसडीओ रिया सिंह ने निर्देश दिया कि केएमएसडब्ल्यू कंपनी सुनिश्चित करे कि शहर में सौ प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नियमित रूप से हो. कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एसडीओ ने सफाई पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन फील्ड विजिट करें और सफाई कार्यों की निगरानी करें. उन्होंने सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार को भी क्षेत्रीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट तैयार करने को कहा. बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि आनेवाले दिनों में वे स्वयं शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करेंगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी क्षेत्र में लापरवाही बरती गयी, तो कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मौके पर नगर पर्षद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, रंधीर वर्मा समेत कई अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola