ePaper

जनवादी लेखक संघ का जिला सम्मेलन

Updated at : 18 Jan 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
जनवादी लेखक संघ का जिला सम्मेलन

समाज को दिशा देने वाला सशक्त औजार है साहित्य

विज्ञापन

समाज को दिशा देने वाला सशक्त औजार साहित्य झुमरीतिलैया. जनवादी लेखक संघ का जिला सम्मेलन मोदी धर्मशाला झुमरी तिलैया में हुआ. अध्यक्षता शिक्षाविद राम रतन अवध्या ने की. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव सत्येंद्र कुमार तथा विशेष अतिथि के रूप में बोकारो जिला सचिव एवं तितकी पत्रिका के संपादक शांति भारत उपस्थित थे. सम्मेलन में समाज की समकालीन स्थिति, बढ़ते असमानताओं, सांप्रदायिकता, बाजारवाद तथा इन परिस्थितियों में जन कवियों एवं लेखकों की भूमिका पर गंभीर, वैचारिक और जनपक्षधर चर्चा हुई. राम रतन अवध्या ने कहा कि साहित्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला सशक्त औजार है. उन्होंने कहा कि कवि और लेखक समाज की अंतरात्मा की आवाज होते हैं, जो अन्याय, शोषण और असमानता के विरुद्ध शब्दों को हथियार बनाकर संघर्ष करते हैं. मुख्य अतिथि राज्य सचिव सत्येंद्र कुमार ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में कवियों और लेखकों की भूमिका ऐतिहासिक रही है और आज के दौर में यह जिम्मेदारी और भी बढ़ गयी है. मौके पर कौलेश्वर ठाकुर, गिरिधऱ प्रसाद सिंह, पीयूष पानी, विनोद कुमार, कंचनलता वर्णवाल, गायत्री सिंह, प्रधुमन त्रिपाठी आदि ने अपने-अपने विचार रखे. इस दौरान जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष गिरिधर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष पूनम कुमारी सिन्हा, सचिव राम रतन अवध्या, उप सचिव वंदना सिंह, पीयूष पानी, कोषाध्यक्ष कंचन लता वर्णवाल बनाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola