जीवन ज्योति आश्रम में खाद्य सामग्री का वितरण

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 9:54 PM

विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का सबसे बड़ा मंत्र बुजुर्गों की सेवा और सम्मान है

विज्ञापन

कोडरमा. गुरु कृपा शांति भवन झुमरीतिलैया की महिलाओं द्वारा जीवन ज्योति आश्रम एवं होली फैमिली परिसर में रह रही बुजुर्ग महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री, फल और वस्त्रों का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कहा कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का सबसे बड़ा मंत्र बुजुर्गों की सेवा और सम्मान है. इस अवसर पर लगभग 50 बुजुर्ग महिलाओं के बीच पूड़ी-सब्जी, मिठाई, बिस्किट, टॉफी, फल और शरबत का वितरण किया गया. साथ ही वृद्ध महिलाओं को नये वस्त्र भी प्रदान किये गये. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीली अठघरा, दीपा गुप्ता, प्रतिमा वर्णवाल, प्रेमलता देवी, उषा देवी, नीलम देवी, बबीता अठघरा, सविता भारद्वाज, रेणु तर्वे, पूजा चौरसिया, पूनम देवी, संध्या सेठ, इंदु कंधवे, ममता कंधवे, रंजीता कंधवे, अनीता भदानी, कुमकुम भदानी, सरोज देवी, रीना सिंह, सविता मिश्रा, बबीता भदानी, कुसुम कठघरा, रेखा एकघरा, सारिका एकघरा, पूनम एकघरा, शीला एकघरा सहित अन्य महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola