सखी मंडल के बीच 20 लाख के चेक का वितरण

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 15 Nov 2025 9:59 PM

विज्ञापन

शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मरकच्चो. झारखंड के 25वें स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख विजय कुमार सिंह, बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, मुखिया रंजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर की. उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में सखी मंडल की दीदीयों ने प्राकृतिक मुकुट पहनाकर व आरती लगाकर अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डाला गया. वहीं झारखंड स्थापना के 25 वर्ष होने पर झारखंड को युवा बताया. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान सर्वजन पेंशन के तहत लाभुकों को पेंशन की स्वीकृति पत्र दिया गया. जेएसएलपीएस के तरफ से सखी मंडल को सवा बीस लाख के चेक का वितरण किया गया. वहीं एक लाभुक को बैंक क्लेम के दो लाख रुपये का चेक वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं शबनम, मुस्कान, ममता व रानी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. संचालन प्रखंड समन्यवक लेखराज दास ने किया. मौके पर सीडीपीओ गीता सोई, वार्डेन उषा टोपनो, एमओ लक्ष्मीकांत लोहरा, बीपीआरओ सियाराम सिंह, राजेश कुमार, बीरेंद्र यादव, दीपक कुमार, सूरज यादव, कमल कुमार, इंद्रदेव कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola