पशुपालन विभाग ने किया पशु पंक्षियों का वितरण

Published by : VIKASH NATH Updated At : 16 Jul 2025 6:59 PM

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरी, सुअर व मुर्गी, गाय का वितरण मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किया गया

विज्ञापन

16कोडपी26 मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी व अन्य. प्रतिनिधि सतगावां. प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरी, सुअर व मुर्गी, गाय का वितरण मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किया गया. इस दौरान लाभुक चंपा देवी, आशा देवी, प्रियंका देवी, गीता देवी, प्रमिला देवी, शर्मिला देवी को गाय, सुगी देवी, गुड्डी देवी, प्रीति देवी, धनेश्वरी देवी, संजय राजवंशी को सुअर, रेखा देवी, यशोदा देवी, शकुंतला देवी को बकरी, आशा देवी व कौशल्या देवी को मुर्गी चूजा का वितरण जिला पशुपालन पदाधिकारी रामसरीख प्रसाद, जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ. अरविंद सिन्हा, अवर प्रमंडल पदाधिकारी डॉ. अरविंद सिंह, प्रभारी बीडीओ भोला पाण्डेय, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ रविकांत कुमार, मुखिया सदानंद यादव, पूर्व मुखिया सुनील सिंह व व्यापारी के साथ संयुक्त रूप से वितरण किया गया. वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी रामसरीख प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ पशुपालक को मिल रहा है इससे उनकी आय में वृद्धि सरकार के द्वारा अनुदान राशि पर गाय, सुअर, बकरी ,मुर्गी दी जा रही है, इसकी देखभाल करें. श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ सह सिंधारा महोत्सव आज झुमरीतिलैया. श्री राणी सती सेवा समिति के तत्वाधान में पानी टंकी रोड स्थित श्री राणी सती सेवा सदन में श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ सिंधारा महोत्सव का आयोजन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है. उक्त जानकारी समिति के गोपी कृष्ण अग्रवाल, प्रदीप केडिया, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी, सचिव संजीव खेतान ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि सुबह 10:30 बजे से मंगल पाठ की शुरुआत होगी, जिसमें जमशेदपुर की खुशी शर्मा के द्वारा मंगल पाठ संपन्न कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola